खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अल्मोड़ा 

अल्मोड़ा – कुंवाली की 12 न्याय पंचायतों को राष्ट्रीय बैंक की शाखा का इन्तजार

रानीखेत (अल्मोड़ा)। यह सुनने मे बड़ा हैरान करने वाली बात लग रही है की आज भी लोग 25 -30 किलोमीटर की दूरी बैंक जाने के लिए तय करते है या कह सकते है की बैंक के सामान्य काम के लिए 1 दिन का समय लगता है यह बात रानीखेत तहसील के  कुंवाली क्षेत्र में दिखती है जहा राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा आज तक नहीं खुल सकी है।

1994 से लगातार क्षेत्र के लोग बैंक की शाखा खोलने के लिए संघर्षरत हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी थी। उस वक्त बैंक की शाखा खोलने का आश्वासन मिला था, जो आज तक पूरा नहीं हो लका है। 12 न्याय पंचायतों वाले इस क्षेत्र की आबादी लगभग 15 हजार है। बैंक के लिए लोगों को 15 से 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है

कुंवाली न्याय पंचायत के अंतर्गत मुझोली, भिटारकोट, दैना, नैड़ी, मल्यालगांव, ऐना, पागसा, धनखोली, कुलसीबी सहित कई गांव और तोक आते हैं लेकिन इस क्षेत्र में कहीं भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है। सबसे पहले यहां 1994 में बैंक की शाखा खोलने की मांग उठी थी, तब से लगातार क्षेत्रवासियों का संघर्ष जारी रहा। बैंक के कार्यों के लिए लोगों को 15 किमी दूर मजखाली, 25 किमी दूर बग्वालीपोखर अथवा 30 किमी दूर रानीखेत आना पड़ता है।

 

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!