संगीत क्षेत्र में जाने वाले कलाकारों के लिए , नृत्याकृति की हुई शुरुआत
दूरदर्शन और आईसीसीआर की जानी मानी आर्टिस्ट जया पाठक ने हल्द्वानी में नृत्याकृति की शुरुआत की है , जहां पर नृत्य संगीत और वाद्य यंत्रों की शिक्षा एक ही जगह पर मिल सकेगी , नृत्याकृति की संचालिका जया पाठक ने अपनी डांस की शिक्षा कथक केंद्र दिल्ली के मशहूर कथक गुरु पण्डित कृष्ण मोहन महाराज से ली है , उन्होंने देश-विदेश में कथक नृत्य के माध्यम से बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है , नृत्याकृति की इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र के उन कलाकारों को बहुत लाभ मिलेगा जो नृत्य तथा संगीत के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं , कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश ने नृत्याकृति का शुभारंभ करते हुए संस्थान के संचालकों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।