खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में नए साल के स्वागत के लिए  मौसम भी मेहरबान हो गया  नैनीताल में ठण्ड काफी बाद गई है मौसम भी बर्फ गिरने का बना हुआ है वही पहाड़ों की रानी मसूरी में  देर रात मौसम का मिजाज बदला  और  मसूरी बर्फ से  सफ़ेद  हो गई। धनोल्टी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। मसूरी में रविवार देर रात को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है।

मसूरी में बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ गई है। शहर का लालटिब्बा क्षेत्र बर्फ से सफेद हो गया है। वहीं, बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानी से लाल टिब्बा पहुंचना शुरू हो गए हैं।   बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोग जहां ठण्ड से बेहाल है   वहीं वहां पहुंच रहे पर्यटक खुशनुमा मौसम का   लुत्फ ले  रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!