कोरोना – नए रूप के साथ मानसिक रोग ‘कोविड साइकोसिस’
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का नया रूप मिल चुका है। इसी बीच कोरोना संक्रमित में बेहद ही गंभीर मानसिकता रोग (कोविड साइकोसिस) का पता चला है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में साइकोटिक लक्षण वाले मरीज मिले हैं।
अमेरिका के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिसाम विली का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है उन्होंने कहा कि अब तक मेरे पास जितने भी मरीज आए हैं उनमें से किसी को पहले से कोई मानसिक स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ नहीं थी।
ब्रिटेन के मानसिक और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ अब यह कहने लगे हैं कि कोरोना शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। इससे कोरोना के गंभीर मरीजों में बड़बड़ाने या भूलने जैसी तकलीफों की पुष्टि हो चुकी थी। इसकी तुलना में यह तकलीफ और अधिक गंभीर है।
डॉक्टर विली बताते हैं कि उन्होंने जिन मरीजों का इलाज उनको सिर में दर्द, हाथ में कंपन, चक्कर और स्वाद लेने की क्षमता प्रभावित थी। जो न्यूरो संबंधी तकलीफ है। ऐसे मरीजों में मनोविकृति की तकलीफ दो सप्ताह या महीनों बाद विकसित होना शुरू हुई जो बेहद ही गंभीर है