शीतकालीन अवकाश को लेकर सरकार ने पलटा फैसला
उत्तराखंड शासन से आज की महत्वपूर्ण खबर आयी सरकार द्वारा 10वीं 12वीं के शीतकालीन अवकाश निरस्त करने के फैसले को अब वापस ले लिया है शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज साल के आखिरी दिन नया आदेश जारी करते हुए 24 दिसंबर को जारी किए गए 10वीं और 12वीं के स्कूलों के शीतकालीन अवकाश निरस्त किए जाने संबंधी शासनादेश को समाप्त कर दिया है
अब पूर्व की भांति शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था रहेगी साथ ही कक्षा 10 एवं बाहर के बोर्ड परीक्षा में ध्यान में रखते हुए इन कक्षाओं के कोर्स पूर्ण कराने के लिए प्रथक से कार्य योजना या दिशा निर्देश दिए जाएंगे
