खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ महंगा, जानिए नए रेट

राज्य के सरकारी अस्पतालों में नए साल से इलाज महंगा हो गया है।  ओपीडी पर्चे से लेकर टेस्टिंग,  एक्सरे व अन्य    जांच दरें भी दस फीसदी तक बढ़  गई हैं।    वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य के अस्पतालों में यूजरचार्ज स्वत: ही दस प्रतिशत बढ़ जाते हैं। इसी के तहत नए साल में दर बढ़ाने की तैयारी चल रही थी।

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का पर्चा अब नए साल से 28 रुपये का होगा जो अब तक 25 रुपये  का था अल्ट्रासाउंड अभी 518 रुपये में होता है, यह शुल्क भी अब 570 रुपये हो गया है।  एक्सरे 182 की जगह 200 रुपये में होगा।

सरकार का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सीय सुविधाओं को पहले से बेहतर किया जाएगा। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रह रहे ग्रामीणों को तुरंत मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!