खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

2021 में लाएंगे बहुत बड़ा राजनैतिक भूचाल : इंदिरा

उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा यह साल राजनीतिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद अहम है और साल के पहले ही दिन राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ा बयान सामने आया है सरकार की बिपक्ष की नेता  इंदिरा हृदयेश ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2021 में राज्य में बहुत बड़ा भूचाल आएगा क्योंकि कांग्रेस चुनावी माहौल में पूरी तरह तैयार है यही नहीं इशारा मिलते ही भाजपा के कई सारे विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे इंदिरा हृदयेश ने कहा साल के पहले ही दिन उनकी एक बड़े नेता से बात हुई है।

कुछ दिन पूर्व भी नेता प्रतिपक्ष ने इशारा दिया था आज खुलकर बात कही है कि हाईकमान का इशारा मिलते ही राज्य में बहुत बड़ा भूचाल आएगा और कई विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे क्योंकि इस सरकार ने जनता को राहत नाम पर कुछ नहीं दिया आज भी सड़कें टूटी हुई है स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है और रोजगार यह सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लिहाजा सब कुछ तैयार है लोकसत्ता परिवर्तन करने का मन बना चुके हैं और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!