कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है।