खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

रानीबाग भीमताल सड़क मार्ग बंद-जानिए क्यो

लगातार हो रही बारिश के चलते रानीबाग के पास बोल्डर गिरने की आशंका पर लोक निर्माण विभाग ने रविवार को शाम करीब 7:30 बजे रानीबाग-भीमताल मार्ग बंद कर दिया।  लोक निर्माण विभाग के जेई केके पाठक ने बताया कि सोमवार की सुबह मौसम को देखकर मार्ग खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

मार्ग बंद होने के बाद  भीमताल मार्ग से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को ज्योलीकोट मार्ग से भेजा। वहीं ज्योलीकोट मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वीरभट्टी पुल के पास जाम लग गया था। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि रानीबाग के पास टू लेन पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिसके तहत पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। रविवार को लगातार बारिश की वजह से पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!