हे राम क्या बोल गए दशरथ ,अब चौतरफा निंदा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भीमताल में अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी की बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए कहा कि (इस बुड़िया से कौन संपर्क करेगा) उनके इस अमर्यादित बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है, हम आपको बता दें कि हाल में ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा था कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि उनको इस बयान से बहुत कष्ट पहुंचा है उनका कहना है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सशक्तिकरण की बातें सिर्फ इनकी नारी तक सीमित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस बयान का संज्ञान लेना चाहिए और इन को नोटिस देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा भीमताल में एक जनसभा के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी पर यूथ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और देर शाम बुध पार्क में यूथ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की इस दौरान यूथ कांग्रेस का कहना है कि भाजपा का चरित्र सबके सामने आ गया है कि उनके पार्टी के नेताओं को महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती है। इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य की सबसे वरिष्ठ नेता इंदिरा हरदेश के लिए अभद्र टिप्पणी की जिसकी कड़ी शब्दों में निंदा होनी चाहिए, वही यूथ कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगेंगे तो यूथ कांग्रेस बंशीधर भगत के सभी कार्यक्रमों का विरोध करेगी।