खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

बंशी के बयान की हर तरफ निंदा !

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर , नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सौरव भट्ट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा…

आज मन बहुत दु:खी है। मैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखण्ड की एक बेटी, पोते-पोतियों वाली एक माँ, शहर की मा० विधायिका, प्रदेश की मा० नेता प्रतिपक्ष और हम सब की सम्माननीय नेता के लिए की गई अभद्र, अशोभनीय, असहनीय टिप्पणी का विरोध करता हूँ। ये एक शिक्षित, जिम्मेदार व्यक्ति की भाषा बिल्कुल नहीं हो सकती है। ऐसी भाषा से भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, महिला सशक्तिकरण आदि विचारों की असलियत का पता चलता है। हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र निलम्बन के साथ ही सार्वजनिक माफी की मांग की एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैय्यार हैं।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!