खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

कांग्रेस प्रभारी का जबरदस्त स्वागत, आगामी चुनाव के लिए कही यह बड़ी बात

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में पहली बार पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वहीं इस दौरान अपने स्वागत को देख राज्य के प्रभारी देवेंद्र यादव गदगद नजर आए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उनको पूरा भरोसा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर पता हासिल करेगी, वहीं राज्य के अंदर सरकार के बहुत से ऐसे गलत कार्य है, जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी बड़े नेताओं की गुटबाजी पर बोलते हुए प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सभी पार्टी के नेता एकजुट हैं, पार्टी के अंदर किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है, सभी नेता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कर रहे हैं काम।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा उत्तराखंड में कांग्रेस पूरी एकजुट है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उनके सारे वरिष्ठ नेता एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे, वहीं उन्होंने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी पर बयान देते हुए कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और इसके कार्यकर्ता सब एकजुट है। कांग्रेस की गुटबाजी भी कांग्रेस को कहीं ना कहीं मजबूती प्रदान करती है, क्योंकि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र है, उन्होंने कहा भाजपा से हमारा मुकाबला नही है क्योंकि उसमे लोकतंत्र बचा ही नही है, वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के खिलाफ 2022 में चुनाव को लेकर तमाम मुद्दे हैं, उनका कहना है कि सरकार अपने आप में खुद एक मुद्दा है जिस को आधार बनाकर कांग्रेस 2022 के चुनाव में शंखनाद करेगी और एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि इस बैठक से कार्यकर्ताओं के मनोबल को जरूर बढ़ावा मिलेगा उनका कहना है कि आप पार्टी पूरी जी जान से 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट गई है, इसी क्रम में आज यह बैठक आयोजित की गई है वहीं उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी महंगाई और डेवलपमेंट कांग्रेस का मुद्दा होगा जिसके आधार पर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

कार्यक्रम में कॉंग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव , प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश , राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत समेत कुमाऊं क्षेत्र के कई दिग्गज कॉंग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!