खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

हल्द्वानी: एचएन इंटर कालेज में अंग्रेजी माध्यम से भी होगी पढ़ाई

एचएन इंटर कालेज में शनिवार को पूर्व छात्र-शिक्षक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के  संयोजक प्रधानाचार्य बी.एस.सामन्त व मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता खजान पाण्डे जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य डा०एन.एस.नेगी जी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन चन्द्र पांडे जी उपस्थित थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस सामंत ने बताया कि इसी सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान पूर्व छात्र पवन कार्की ने मां की वंदना और मनोज नगरकोटी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

 

राजेश गुप्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के विकास की योजना प्रस्तुत की। पूर्व छात्र पार्षद मधुकर श्रोत्रिय ने 21 हजार रुपये, हिमांशु जोशी ने पांच हजार और विवेक कश्यप ने पंखे प्रदान किये। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक विजय कुमार जोशी ने किया।

कार्यक्रम में पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, मुकेश बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष उमेश बिनवाल, हल्द्वानी ऑनलाइन के संस्थापक दिनेश ल्वेशाली, डॉ. दीपक मेर, दीपक पांडे, जहीर अंसारी, राजीव जायसवाल, गौरव पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, हिमांशु जोशी, विद्यालय के शिक्षक बलराम प्रसाद, एसपी सिंह, त्रिलोचन परगांई, विरेंद्र शाही, राजेंद्र प्रसाद, गीतांजलि नौटियाल, यामिनी फोनिया, मीनाक्षी रावत, विश्वेश पांडे, पीयूष पांडे, गोकुल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!