खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर-प्रदेश में आने वाली है नौकरियों की बहार

उत्तराखंड की  राजनीति में  बेरोजगारी के बड़े  मुद्दे के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में इस महीने नौकरियों का पिटारा  आने वाला  है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से तीन नई भर्तियां शुरू की जा रही हैं, जिनके नोटिफिकेशन एक महीने के भीतर जारी हो जाएंगे। इसके तहत पटवारी, सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के लिए तीन अलग-अलग भर्तियां शुरू की जाएंगी।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, पटवारी के 460 पद, सहायक लेखाकार के 500 पद और प्रयोगशाला सहायकों के 300 पदों पर यह भर्तियां होंगी। उन्होंने बताया कि सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के यह पद अलग-अलग विभागों के हैं।

आयोग की ओर से 10 जनवरी को प्रवर्तन सिपाही, आबकारी सिपाही और ऊर्जा निगमों में जेई के पदों पर भर्ती की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑफलाइन हैं लेकिन सभी परीक्षा केंद्रों पर इस बार जैमर भी लगे होंगे। परीक्षा के दौरान उस परीक्षा केंद्र पर मोबाइल सेवाएं बाधित रहेंगी, ताकि कोई नकल का प्रयास न कर सके

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 19 मई को आयोजित हुई मैकेनिक भर्ती परीक्षा और 28 जून 2019 को आयोजित हुई सहायक खाद्य प्रसंस्करण निरीक्षक की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने के बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई है।  इसमें चुने हुए उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 29 जनवरी को किया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!