खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हरदा के बयान से पार्टी में घमासान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को सेनापति घोषित कर सरकार आने की स्थिति में उसी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हाईकमान के सामने रख दी है।

उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष   इंदिरा हृदयेश ने खुलकर पटलवार करते हुए कहा कि सेनापति हमेशा से प्रदेशाध्यक्ष होता है   प्रांत में प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है। फिर हरीश रावत कौन से सेनापति की बात कर रहे हैं।

इंदिरा हृदयेश  ने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी साफ कर दिया है कि आगामी विस चुनाव में स्थानीय स्तर पर हरीश रावत, डॉ. इंदिरा हृदयेश व प्रीतम सिंह ही चुनावी चेहरा होंगे। वहीं हर दा के इस बयान के बाद कांग्रेस में फिर से मुख्यमंत्री दावेदारी को लेकर घमासान मच गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!