दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत 13 शहरों में कोविशील्ड की पहली खेप आ गई है। पुणे से सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की 56.5 लाख खुराक देश के अलग अलग राज्यों में भेज दे गई ।
सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। सरकार को यह वैक्सीन प्रति डोज 200 रुपए में और प्राइवेट मार्केट में 1000 रुपए में उपलब्ध होगी।
पहली खेप में दिल्ली को 2.64 लाख, आंध्र प्रदेश को 4.96 लाख, कर्नाटक को 6.47 लाख, तेलंगाना को 3.64 लाख, गुजरात को 2.76 लाख, तमिलनाडु को 5.36 लाख और केरल को 4.33 लाख खुराक दी गई है।
दवा नियामक डीसीजीआइ ने हाल ही में दो टीकों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है।