खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
हरिद्वार

हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कुंभ से पहले मकर संक्रांति स्नान पर्व पर देशभर से आए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर गुरुवार को तड़के से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति के इस स्नान को महाकुंभ का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा था।

कुमाऊं और गढ़वाल से श्रद्धालु देव डोलियां लेकर पहुंचे। ढोल और दमाऊ की थाप पर श्रद्धालुओं ने अपनी आराध्य देवी और देवताओं को गंगा स्नान कराया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान की

मुंडन, कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य संपन्न कराए।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!