खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही रहेगी प्राथमिकता–एसएसपी नैनीताल

नैनीताल जिले की नवनियुक्त एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आज हल्द्वानी में पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की और मीडिया से मुखातिब भी हुई, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाना है.. उनके मुताबिक पिछले कुछ समय से नशे का कारोबार जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके पीछे लगातार पुलिस को काम करना पड़ेगा, इसके अलावा हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद ही जरूरी है जिसके लिए अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने पर विचार किया जाएगा, बढ़ते साइबर क्राइम पर नव नियुक्त एसएसपी ने कहा की आम जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है, और पुलिस जनता को जागरूक करने के प्रति काम भी करेगी की कैसे साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाता है,पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाये जाने के मामले में उन्होंने कहा की हर बीट प्रभारी की रिव्यूइंग होगी की कैसे उनके इलाके के घटनाओं को गम्भीरतापूर्वक लिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!