खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

स्लोगन के जरिये जन जागरूकता की पहल

अगर अच्छाई की शुरूआत करनी है तो खुद से कीजिये, यह कहावत सटीक बैठती है हल्द्वानी के रहने वाले सुरेश अधिकारी पर ,आमतौर पर लोग अपने घर की दीवारों पर पोस्टर, बैनर लगाने से ऐतराज़ करते हैं, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेश अधिकारी ने अपने घर की दीवार का प्रयोग जन जागरूकता संदेश के लिए किया है।

दरअसल आजकल आप जिस गली या मोहल्ले में रहे हैं वहां अधिकतर लोंगो द्वारा गली की सड़क से रैंप, या बागवानी करना आम बात हो गयी है, जिससे अनके गलियों की हालत खस्ताहाल हो गयी है। यही हाल हल्द्वानी की अनेक जगहोँ का भी है,
ऊँचापुल इलाके में जहां सुरेश अधिकारी रहते हैं वहां का भी कमोबेश यही हाल है, सुरेश अधिकारी ने इससे परेशान होकर खुद से समझौता करना उचित समझा, औऱ अपने घर की दीवार पर जनता को जागरूक करने के लिए 5 स्लोगन लिख डाले, जिसमें उन्होंने….

1) मेरी कॉलोनी मेरा अभिमान ,
2) मिलकर बनाएं सभ्य समाज।
3) सड़क पर अतिक्रमण नहीं करूंगा,
4) वाहन घर के अंदर पार्किंग में ही खड़ा करूंगा।
5) पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करूंगा,
6) बिजली और पानी बर्बाद नहीं करूंगा जैसे स्लोगन लिखे हैं।

सुरेश अधिकारी कहते हैं यह उनकी जागरूकता मुहिम है, वे कहते हैं किसी को अच्छा लगे या बुरा क्या फर्क पड़ता है, कुछ लोग उनके जागरूकता संदेश से जागरूक हो तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी लेकिन अपना आत्ममंथन जरूरी है की मैं कभी गलत नही करूँगा।

स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर हल्द्वानी नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी के पद पर तैनात सुरेश अधिकारी को सन 2017 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है, सुरेश ने लोगो में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए हल्द्वानी में मशहूर फिल्मो के डायलॉग लिखे पोस्टर भी तैयार किये थे, उम्मीद की जानी चाहिए की सुरेश अधिकारी के द्वारा अपने घर की दीवार पर लिखे संदेशो से आम जनता भी थोड़ा जागरूक होगी ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!