राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन , युवाओं ने दिखाया जोश
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हल्द्वानी इकाई के तत्वावधान में कर्तव्य बोध पखवाड़े के अन्तर्गत आज राष्ट्र नायक नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। श्री बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक मुखानी, हल्द्वानी में रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों एवं युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। महात्मा गांधी इण्टर कालेज के अनेक पूर्व छात्र भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे ।

रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों सहित 50 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
रक्तदान से पूर्व शिविर के संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र बेलवाल एवं सह संयोजक महात्मा गांधी इण्टर कालेज के प्रवक्ता राजन कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बी.बी.जोशी, शिक्षा सलाहकार एच.बी.पाण्डे,ललित धपोला, सी.पी.जोशी,शैलेन्द्र दानू एवं मीडिया प्रभारी बिपिन चन्द्र पाण्डे उपस्थित थे।
प्रवासी भारतीय चन्द्र प्रकाश कन्याल,स्वयंसेवक विशाल चौधरी,मानवेन्द्र वर्मा,नरेन्द्र बर्गली,डी.एन.गोस्वामी, मानसिंह,प्रशांत जोशी ने रक्तदान कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग दिया।