किसान आंदोलन को लेकर अफवाह फैलाई तो होगी सख्त कारवाही
कृपया आप सभी सम्मानित जनता से अनुरोध है कि दिल्ली किसान परेड में नवरीत सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम डिबडिबा निवासी जिला रामपुर,यूपी की मृत्यु होने की घटना के सम्बन्ध में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म यह पोस्ट डाली गयी कि है कि मतृक नवरीत सिंह रामनगर उत्तराखण्ड का निवासी है जो कि सूचना पूर्णरूप से गलत एवं भ्रामक है। आप सभी से अनुरोध कि किसी भी झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें व शहर , गाँव का माहौल खराब न करने दें। जनपद नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया सैल द्वारा लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है तथा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर झूठी एवं भ्रामक अफवाहें फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कठोर दण्डत्मक कार्यवाही की जा रही है।
आप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक अफवाहों पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न करें।