किसान आन्दोलन को कुचलने की कोशिश कर रही बीजेपी
आप प्रवक्ता समित टिक्कू ने किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है, उन्होंने कहा बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं । आप ने आरोप लगाया की आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे हैं।
आप ने तस्वीरे जारी करते हुए कहा की दिल्ली में हुए बबाल में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं वो बीजेपी के सहयोगी हैं क्योंकि बबाल करने वाले लोगों की फोटो पीएम मोदी और बीजेपी सांसदों के साथ सामने आ रही है। लिहाज़ा यह बात सच है की केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नही है।