गुफा में रहने वाले साधु ने राम मंदिर निर्माण को दिए 1 करोड़
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में 60 सालों से गुफा में रहने वाले एक 83 वर्ष के साधू ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये किये दान शहर में खबर फैलते ही लोग हैरान हो गए और बाबा को देखने के लिए उत्सुक होने लगे जब यह खबर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी को मिली तो वो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ साधू बाबा से मिलने पहुंची और उनका धन्यवाद किया ।
साधू बाबा के पास जब बैंक वालों ने एक करोड़ का चेक देखा तो वह हैरान रह गए। जब उन्होंने बाबा स्वामी शंकर दास का अकाउंट चेक किया तो इस बात की पुष्टि हुई कि वाकई चेक सही है। इसके बाद आरएसएस के पदाधिकारी बुलाए गए ताकि प्रक्रिया पूरी हो सके।