आप का सदस्यता अभियान

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है.चुनाव को फतह करने के लिए आप पार्टी की ओर से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान’ के तहत राज्य की सभी 70 विधानसभाओँ में वीडियो वैन संचालित की जाएंगी इसमें केजरीवाल सरकार के कार्यों और राज्य के विभिन्न मुद्दों को दर्शाया जाएगा.इसके साथ ही पार्टी ने एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.पार्टी इसके लिए 10 लाख से अधिक लोगों के घर-घर तक जाएगी.एक फरवरी को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभियान की शुरूआत करेंगे.ये अभियान 45 दिनों तक चलेगा