Uttarakhand News : चमोली से पिथौरागढ़ की राह होगी आसान, मलारी से मिलम ट्रैक जल्द ही सड़क में होगी तब्दील
चीन सीमा क्षेत्र में चमोली और पिथौरागढ़ जिले को आपस में जोड़ने वाला मलारी-मिलम ट्रैक जो कि चमोली जिले के सुमना से पिथौरागढ़ जिले के टोपीढुंगी तक सड़क में तब्दील होगा , 72 किमी की इस सड़क को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है । बीआरओ को इस काम का जिम्मा सौपा गया है , अभी तक मलारी से पिथौरागढ़ तक पहुंचने में सात दिन का समय लगता है जो अब घटकर तीन दिन का हो जाएगा ।
केंद्र सरकार चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। चमोली जिले में चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा क्षेत्र में सड़कों के डबल लेन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अब नीती घाटी के मलारी-मिलम (पिथौरागढ़) ट्रैकिंग रूट को सड़क में तब्दील किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों के साथ ही सेना की आवाजाही आसान हो जाएगी।