खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  चमोली

ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, सेना, आइटीबीपी, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से काफी नुक्सान हुआ है  नंदादेवी बायोस्फियर क्षेत्र में आई इस आपदा से ऋषिगंगा पर बने करीब 13 मेगावाट के ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और धौलीगंगा पर बने 520 मेगावाट के तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त हो गए। इनमें कार्य कर रहे श्रमिकों व कार्मिकों समेत करीब 150 लोग लापता हैं

जबकि सात व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। लापता में पांच स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस प्राकृतिक घटना के सही-सही कारणों का पता विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा, लेकिन फौरी तौर पर इसका कारण वहां झील बनने का अंदेशा जताया जा रहा है।

सही कारण जाँच का विषय है  लेकिन जिस इलाके में सामान्य लोगो का आना जाना ाल्व नहीं है वह इतने बड़े बड़े पावर प्रोजेक्ट किस एक्सपर्ट की राय पर सुरु हुए वो भी जाँच का विषय है,  यदि समय रहते इन बातो का मनन नहीं हुआ तो ये घटनाएं बार बार होंगी 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लापता व्यक्तियों की संख्या अनुमान से अधिक हो सकती है। बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं। दो सुरंगों में फंसे 50 में से 15 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। इस त्रासदी में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल बह गया। इससे करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है।

धौलीगंगा, ऋषिगंगा और अलकनंदा में मलबे के साथ आए उफान के चलते चमोली से लेकर बिजनौर तक हड़कंप रहा। प्रशासन ने तुरंत  कदम उठाते हुए गंगा व सहायक नदियों के किनारे बस्तियां खाली कराकर अलर्ट कर दिया। एहतियातन टिहरी बांध से पानी रोक दिया गया, साथ ही बदरीनाथ हाईवे समेत कई मार्गों पर आवाजाही रोक दी गई। दोपहर बाद स्थिति कुछ सामान्य होने पर यातायात सुचारू किया गया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!