खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

भाजपा सरकार के चार साल बेहद निराशाजनक–कॉंग्रेस

हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने भाजपा सरकार के 4 सालों को बेहद निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इसका कच्चा चिट्ठा कांग्रेस जनता के समक्ष रखेगी। इसका पूरा खाका तैयार किया जा रहा है।
गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना का सबसे बुरा असर उत्तराखंड पर पड़ा है। प्रदेश के 5 लाख से अधिक युवा कोरोना के कारण बेरोजगार हुए हैं। कई लोग जो बड़े महानगरों में नौकरी करते थे वह अपने घरों को आने को मजबूर हुए। आज वह युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार को ऐसे युवाओं की कोई चिंता नहीं है। प्रदेश में पर्यटन सबसे बड़ा कारोबार है। 10 लाख से अधिक परिवारों की रोजी-रोटी पर्यटन से चलती है। सारे कारोबारी बेरोजगार बैठे हैं। रैणी तपोवन की आपदा को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा वहां राहत कार्य बेहद धीमे चल रहे हैं। वह जो मशीन काम कर रही है वह तक खराब हो जा रही है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जगह-जगह पर विकास कार्यों की समीक्षा करने की बात कह रहे हैं। जब कोई विकास कार्य हुए ही नहीं तो मुख्यमंत्री समीक्षा किसकी कर रहे हैं इसका जवाब जनता मांग रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में खुद उनके विधायक ही परेशान घूम रहे हैं। कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!