हल्द्वानी में महिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और गोल्ड क्लब के बैनर तले हल्द्वानी के कमलुआगाजा स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में आज से तीसरे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं , पहला मुकाबला देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया जिसमें हल्द्वानी महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान में 122 रन बनाए ,हल्द्वानी टीम की ओर से प्रियंका ने सर्वाधिक 44 रन बनाये , देहरादून की ओर से प्रमिला , बबिता और पूजा ने 2- 2 विकेट लिए , देहरादून की महिला टीम ने जीत का लक्ष्य मात्र 12 ओवर में हासिल कर लिया विजयी टीम की ओर से नन्दिनी ने 47 और बबिता ने 38 रनों की धुंआधार पारी खेली ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया , इंस्प्रेशन स्कूल की चेयरपर्सन गीतिका ब्ल्यूटिया , ओरम द ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर मणिपुष्पक जोशी और बीजेपी की पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ऋतु डालाकोटी रही ,
मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई ,सभी खिलाड़ियों और मुख्य अतिथि ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया , गोल्ड क्लब के सदस्य जूही चुफाल , प्रिया कर्नाटक , मीमांशा आर्य , भावना राठौर ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया , कमेंट्रेटर की भूमिका बिभु कृष्णा ने निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका में विशाल रहे ।