डिब्बा बंद उत्पादों से रहे सावधान , शैम्पू की बोतल के अंदर निकला सड़ा गला मेंढ़क

हल्द्वानी में हर्बल शैंपू की बोतल के अंदर मेंढक निकला , यदि आप भी आंख बंद कर ऐसे सामान की खरीदारी करते हैं तो सावधान हो जाइए , 23 फरवरी को श्री गांधी आश्रम खादी भवन सदर बाजार से हल्दुचौड की रहने वाली एक शिक्षिका ने खादी इंडिया का ब्राह्मी शत रीठा आयुर्वेदिक हेयर शैंपू की दो बोतल खरीदी , और उन्होंने उसे 2 बार इस्तेमाल भी कर लिया तीसरी बार इस्तेमाल करते समय जब उसमें से शैंपू नहीं निकला तो उन्होंने बोतल को पूरी तरह खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके हाथ में शैम्पू के साथ मरा हुआ सड़ा गला मेढक निकल कर आया ।
जिसके बाद उन्होंने दुकान पर जाकर इसकी शिकायत की , जब यह बात कुछ पत्रकारों को पता चली तो उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे कॉस्मेटिक बता कर ड्रग इंस्पेक्टर से बात करने के लिए कहा जब उनसे भी बात की गई तो उन्होंने इसे आयुर्वेदिक बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया उसके बाद बोतल पर लिखे कस्टमर फीडबैक नंबर पर बात की गई तो उन्होंने इसे यह कह कर टाल दिया कि आप उस बोतल को हमारे एड्रेस पर भेज दीजिए हम आपको नई शैंपू की बोतल भेज देंगे यदि इस तरह से उपभोक्ता के साथ बर्ताव किया जाएगा तो भला क्यों आम आदमी इन प्रोडक्ट पर भरोसा कर आंख मूंदकर इनका इस्तेमाल करें , इसमें किसी की तो जिम्मेदारी तय होनी ही चाहिए मात्र शैंपू की बोतल बदल देने से काम चलने वाला नहीं , निजी स्कूल में पढ़ाने वाली इस शिक्षिका ने एक जागरूक ग्राहक की भूमिका निभाई है आप भी अभी इस तरह के उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं तो कृपया बहुत देखभाल कर इनका इस्तेमाल करें इससे आपको फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता ।