खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हल्द्वानी जेल में तैनात कर्मचारियों ने आईजी जेल को भेजा सामूहिक इस्तीफा

हल्द्वानी उप कारागार में तैनात जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, साथ ही उनको हटाने की मांग की है , आरोप है की मनोज आर्या द्वारा जेल में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न किया जा रहा है, साथ ही जेल में बंदी बड़े-बड़े अपराधियों से उनकी साठगांठ भी है , जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर विरोध जताते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ उनको तुरंत हटाने की मांग की है ,जेल कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और उनको साजिश के तहत फंसाने का काम कर रहे हैं , जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपराधियों के साथ उनकी साठगांठ चल रही है , इन अपराधियों के माध्यम से जेल में पैसे की वसूली हो रही है , कर्मचारियों ने कहा है कि जेल अधीक्षक मनोज आर्या के कॉल डिटेल की जांच कराई जाए  जिससे कि अपराधियों के साथ उनकी साठगांठ का भंडाफोड़ हो सके ।

उधर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने सभी आरोप को निराधार बताते हुए कहा की उनको मामले की जानकारी नही है, और वे अवकाश पर गए वरिष्ठ जेल अधीक्षक की जगह हल्द्वानी जेल का कामकाज देख रहे हैं।

अभी अभी खबर आ रही है कि हल्द्वानी जेल के सभी कर्मचारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा आईजी जेल को भेज दिया है ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!