कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने गंगोलीहाट विधानसभा से ठोकी ताल
कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री विजय चंद्र ने गंगोलीहाट विधानसभा के तमाम इलाकों का भ्रमण करने के बाद बेरीनाग में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा की गंगोलीहाट विधानसभा में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनमें आज तक कोई विचार नहीं किया गया , मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल के लिए आम जनता बहुत परेशान है,उन्होंने कहा कि कई स्कूल तो ऐसे हैं जहां प्रिंसिपल नहीं है, प्रिंसिपल है तो टीचर नहीं है, टीचर है तो विषय नहीं है , यही हालात सड़क , स्वास्थ्य और पेयजल के भी हैं, महिलाओं के लिए पूरे विधानसभा के अंदर किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नही है , गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बागेश्वर या पिथौरागढ़ जाना पड़ता है , विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में सड़कों की कनेक्टिविटी नहीं है, हालात इतने बदतर हैं कि कई गांवो में ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद सड़क खोद डाली ,फिर भी स्थानीय विधायक ने कभी ग्रामीणों की परेशानी समझने की कोशिश नहीं की, ना ही जनप्रतिनिधि कभी मौके पर गये, श्री विजय चंद्र ने कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा में पेयजल सबसे बड़ी समस्या है, कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने गंगोलीहाट पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया है लेकिन क्या हकीकत में लोगों को पानी मिलेगा ?
विजय चंद ने बीजेपी की वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी विधायक जनता की समस्या सुनने के बजाय खुद अपने व्यवसाय में जुटी हुई हैं, यह बड़ी विडंबना है कि गंगोलीहाट विधानसभा के अंदर जितने भी ठेके चल रहे हैं जनप्रतिनिधि अपनी नजदीकी रिश्तेदारों को ही उन कार्यों में शामिल कर रही हैं, उन्होंने कहा कि आम जनता की परेशानी को उठाने और उन समस्याओं का निदान करने के लिए वह सड़क से लेकर सरकार तक ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, विजय चंद खुद ग्वासीकोट के रहने वाले हैं और उनकी शिक्षा ख़िरमांडे इंटर कॉलेज से हुई है, बचपन से ही उनके अंदर समाज सेवा करने की भावना थी जिसके लिए अब सही समय आ चुका है , आने वाले विधानसभा चुनाव में वो कॉंग्रेस पार्टी के टिकट से अपनी दावेदारी करेंगे और गंगोलीहाट विधानसभा की समस्याओं को निपटाने का भरसक प्रयास करेंगे ।