नैनीताल आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी गाइडलाइन के बाद नैनीताल जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब शहर के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पर्यटकों को शहर में एंट्री मिल पाएगी। इस दौरान पर्यटकों के रैंडम कोरोना जांच भी की जाएगी।
बिगत कुछ दिनों से देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिस की रोकथाम को लेकर शासन ने एडवाइजरी जारी कर 12 राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटक को आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।
खतरे को देखते हुए अब जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पहली अप्रैल से शहर में पूर्व की तरह ही कोरोना जांच और अन्य अभियान चलाये जाएंगे।