कॉग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद का दावा , सल्ट चुनाव में कॉंग्रेस की जीत निश्चित
सल्ट उपचुनाव में प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है, हालांकि बीजेपी और कॉंग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं लेकिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र पप्पू ने पूरे विश्वास से कहा की सल्ट में जो 40% से अधिक वोटिंग हुई है, जिससे यह साफ जाहिर होता है की जनता का रुझान विकास की तरफ है, यह कांग्रेस के लिये बहुत अच्छा संकेत है, सल्ट की जनता चाहती थी की उनके क्षेत्र में विकास हो , यही सोच कांग्रेस के लिहाज से वोट में तब्दील हो चुकी है, आने वाले 2 मई को कांग्रेस विजयी परचम लहरायेगी और यह जीत 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का रास्ता आसान करेगी ।