खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

इम्यून बूस्टर जड़ी बूटियों के पौंधों को संरक्षित कर रहा हल्द्वानी वन अनुसन्धान केंद्र

संक्रमण के दौर में खुद को बचाने में सबसे अहम योगदान होता है आपकी इम्युनिटी का यांनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का, यदि आपका इम्यून अच्छा नहीं होगा तो आपको कोई भी बीमारी जल्द अपनी चपेट में ले लेगी, अब सवाल यह उठता है की आप घर बैठे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढाएंगे ? तो इसके लिए आपको हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र आना होगा ,जहाँ औषधीय प्रजाति के पौधों को विकसित कर संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है, आजकल ऐसी दवाओं और वनस्पतियों का क्रेज़ बढ़ गया है जो आपके इम्यून को मजबूत बनाते हैं, हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र शुरू से ही वनस्पतियों पर बेहतर शोध करता रहा है, वनस्पति जगत में एक से एक पौधे हैं जो मानव शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से श्वषन क्रिया के लिए वच, कालमेघ, दम बेल शामिल है जो आपके फेफड़ों को मजबूत और बेहतर प्रक्रिया के लायक बनाते हैं।
वन अनुसन्धान केंद्र के रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने बताया की
गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा, धृतकुमारी, कासनी, सर्पगंधा, इम्युनिटी बूस्टर पौधे है, ये पौधे आप  घर में उगा कर इनका उपयोग कर सकते हैं, ये पौधे वन अनुसंधान केन्द्र हल्द्वानी में तैयार किए जा रहे हैं, इम्युनिटी के लिहाज से इन पौधों की डिमांड रोजाना वन अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के पास आ रही है, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की अलग अलग जगहों से आ रही इन पौधों की डिमांड के चलते इन पौधों को वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी की नर्सरी में तैयार किया जा रहा है, लॉक डाउन के बाद इन 7 से 8 प्रजातियों के पौधों को बांटने की योजना भी बनायी जा रही है, ये प्रजातियां विलुप्त ना हो इसके लिए इनको बड़ी मात्रा में संरक्षण करने का काम भी वन अनुसंधान केंद्र कर रहा है ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!