खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

जबाब दो सरकार — पहाड़ी क्षेत्रों में कब होगा वेक्सिनेशन — विजय चंद , पप्पू

कोरोना काल मे काफी जद्दोजहद करने के बाद कुमाऊँ के सीमांत इलाको में RTPCR कैम्प लगा कर लोगो का कोरोना टेस्ट हो रहा है लेकिन वैक्सीनेशन कार्य अभी तक शुरू नही हो पाया है, कांग्रेस ने वैक्सीनेशन में हो रही ढिलाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने कहा है की ग्रामीण इलाकों में जिन लोगो की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है उनका वैक्सीनेशन तुरंत किया जाना चाहिए ताकी वे सुरक्षित रह सकें, लेकिन ग्रामीणों का केवल आटीपीसीआर टेस्ट कर इतिश्री की जा रही है, क्योंकि कई गांव ऐसे हैं जहाँ 1 भी मरीज़ कोरोना का नही है ऐसे में सबसे पहले उन ग्रामीणों का वैक्सीनेशन होना चाहिये, विजय चन्द्र ने कहा की गंगोलीहाट विधानसभा में करीब 300 गांव दूरस्थ इलाको में है जिनकी ब्लॉक स्तर तक भी पहुंच नही है,ऐसे गांवो के लिये ग्रामसभा स्तर पर वैक्सीनेशन कैम्प लगवायें जायें, उनके मुताबिक अब कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं लेकिन सरकार इसको हल्के में ना ले क्योंकि फिर लापरवाही भारी पड़ सकती है, विजय चन्द्र ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा की विधायक औऱ सांसद दोनो सत्तारूढ़ पार्टी से हैं लेकिन जनता की परेशानी के लिये ना आगे आ रहे हैं और ना ही कोई आवाज़ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!