खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

सेराघाट हादसा– सरकार से बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग

पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में सरयू नदी में नहाने गए बच्चों की डूबकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है , उन्होंने कहा कि असामयिक हुई इस मौत से गंगोलीहाट क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध और दुखी हैं , दुख की इस घड़ी में वो मृतक बच्चों के परिजनों के साथ हैं , कॉंग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र ने कहा कि सभी मृतक बच्चे गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे समय पर यह घटना हुई है जब पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है , इस समय में एक तो ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कोरोना से बुरी तरीके से प्रभावित है ऐसे में मृतक बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!