खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

हल्द्वानी – मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट में गड़बड़ी की जांच

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के नाम पर बड़ा गोलमाल सामने आया है ,सांसद अजय भट्ट के संज्ञान में मामले की शिकायत आने के बाद उन्होंने मामले की जांच जिलाधिकारी नैनीताल को दे दी है , और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है, सांसद अजय भट्ट को मिली शिकायत के मुताबिक ठेकेदार ने 65 लाख रुपये लेकर पुराना ऑक्सीजन प्लांट सुशीला तिवारी अस्पताल में लगा दिया, प्लांट में गड़बड़ी आने के बाद शिकायत सामने आई, सांसद अजय भट्ट ने इस ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया था..सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन अपने ऑक्सीजन प्लांट के लिए दोबारा टेंडर कराने जा रहा है, हालांकि इस मामले पर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से अभी इंकार कर रहा है लेकिन सांसद अजय भट्ट ने दो टूक शब्दों में साफ कहा है कि अगर इस मामले में कोई भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी, डीएम की जांच में ठेकेदार के खिलाफ गड़बड़ी मिली तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!