इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति -बिजय चंद

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा ह्रदयेश के निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है कांग्रेस के ही नहीं बल्कि अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी डॉ इंदिरा हरदेश के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है और उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान माना है , कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र पप्पू ने इंदिरा ह्रदयेश के निधन को प्रदेश के साथ हल्द्वानी विधानसभा के लिए कभी ना भरपाई होने वाली क्षति बताया है , उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का दरवाजा हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खुला रहता था और वह विधानसभा के लिए एक संरक्षक की भूमिका निभाती थी आज उन्होंने अपने संरक्षक और एक अभिभावक को खोया है उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से वह निशब्द हैं ।