खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि इंदिरा हरदेश उत्तराखंड की राजनीति का वह चेहरा था, जिसने हर वर्ग के लिए काम किया उन्होंने हमेशा विकास की सोच के साथ प्रदेश और समाज के लिए काम किया है। मदन कौशिक ने कहा कि इंदिरा ह्रदयेश प्रदेश की सबसे बड़ी नेताओं में से एक थी जिनको हम सब हमेशा याद रखेंगे।

वही इन्दिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ से राजनीति में बहुत कुछ सीखा, इन्दिरा ह्रदयेश ने कभी भी किसी दल के व्यक्ति का विरोध नही किया, हमें उनकी कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने जिंदगी भर समाज के लिए कार्य किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!