खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

इंद्रा का उत्तराधिकारी कौन ?

उत्तराखण्ड की कददावर नेता इंद्रा ह्रदयेश के असामयिक निधन से हल्द्वानी विधानसभा सीट खाली हो चुकी है ऐसा लगता है मानो इस विधानसभा ने अपने संरक्षक को खो दिया है , अब सबसे बड़ा सवाल सभी के जहन में है कि आखिर कौन इंद्रा का उत्तराधिकारी होगा ,
इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक बड़ा बयान देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है , उन्होंने कहा की इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित पर अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का जिम्मा है, यही नही इससे पहले सुमित हृदयेश हल्द्वानी नगर निगम से मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं तो यह तय है की इंदिरा हृदयेश की राजनीतिक धरोहर को सुमित हृदयेश ही आगे बढ़ायेंगे , इस बात में कोई शंका नही की जानी चाहिए क्योंकी इंदिरा हृदेश अपने राजनीतिक काल के दौरान ही सुमित हृदयेश को राजनीतिक जीवन मे प्रवेश करा चुकी हैं।
वहीं नेता प्रतिपक्ष कौन होगा ? इस पर कुंजवाल ने कहा कि जुलाई में सम्भवतः विधानसभा सत्र होगा उससे पहले नेता प्रतिपक्ष चुन लिया जाएगा ।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!