खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए फारेस्ट और पुलिस विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू

मानसून सीजन को देखते हुए वन विभाग ने वन गश्ती दलों को अलर्ट कर दिया है, मिशन को नाम दिया गया है “ऑपरेशन मानसून” जो 15 जून से शुरू हो चुका है, रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में फॉरेस्ट औऱ पुलिस विभाग जंगल मे संयुक्त कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।
वेस्टर्न सर्कल के 5 वन प्रभाग सँवेदनशील होने के वजह से यहाँ वन्य जीव तस्कर बड़े आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने की कोशिश में जुटे रहते हैं, बरसात के दिनों में जंगलों में सड़कें टूटने, नदियों में पानी आने और झाड़ियां उगने से जंगल घना होने से गश्त करना काफी मुश्किल भरा हो रहा है, बारिश का मौसम तस्करो के लिए अनुकूल होने की वजह से कई कुख्यात गिरोह फायदा उठाने की फिराक में रहते हैं और पिछले सालो में कई गिरोह ने इसका फायदा उठाया भी है, वन विभाग ने ऐसी हालातो से निपटने के लिए ऑपरेशन मानसून शुरू कर दिया है , जिसके तहत  जंगलों में गश्त तेज करते हुए अतिरिक्त व्यवस्था कर दी है, इस बार पुलिस की टीम औऱ फॉरेस्ट की टीम जॉइंट कॉम्बिंग ऑपरेशन कर रही हैं जिससे जंगलो में हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। अधिकारियो के मुताबिक जंगलों में गश्त तेज करने और हर समय चौकस रहने के लिए विभाग के रेंजर लगातार वायरलेस से वन चौकियों से संपर्क में हैं। अभियान में जीपीएस सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है ।

फतेहपुर रेंज में घने जंगलों के बीच कुछ जगहों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। बरसात के दौरान सभी वन चौकियों को तीन माह का राशन और मेडिकल किट भेजी जा चुकी है और पूरे बरसाती मौसम के दौरान कर्मचारियों को जंगलों में खास नजर रखने को कहा  गया है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वनों में बारिश के समय अवैध गतिविधियों की सक्रियता बढ़ जाती है जिसके चलते वन क्षेत्र में गश्त बढ़ायी गई है और सभी रेंज कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है, अभी कुछ और दिन फॉरेस्ट अलग अलग रेंज में पुलिस के साथ जॉइंट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलायेगी ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!