खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

असमंजस–आपदा प्रभावित रैणि गांव के लोगों का विस्थापन मामला दूसरे गांव वाले बिरोध में !

जोशीमठ के ऋषि गंगा घाटी में आपदा प्रभावित रैणि गांव के लोगों को सरकार द्वारा सुभाइ गांव में विस्थापन करने की योजना है जिसको लेकर सुभाइ गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं लोगों का क्या कहना है कि उनके गांव में पहले ही दो अन्य गांव को विस्थापित किया गया है ऐसे में गांव में संसाधन पर्याप्त ना होने की वजह से यह गांव अब और दबाव नहीं झेल सकता यदि प्रशासन द्वारा जबरदस्ती रैणि गांव के परिवारों को यहां पर स्थापित किया जाएगा तो सुभाइ गांव के लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे और 2022 के चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे , वैज्ञानिक सर्वे में भी रैणि गांव में लगातार भूस्खलन का खतरा बताया गया है भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर चमोली जिला प्रशासन रैणि गांव के परिवारों को विस्थापित करने की योजना बना रहा है जिसका अब दूसरे गांव के लोग बिरोध कर रहे हैं । प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे रैणि गांव के लोगों को अब चमोली जिला प्रसाशन कैसे मदद करता है ये देखने वाली बात होगी ।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!