ब्रेकिंग–खाई में गिरी कार 3 की मौत 3 घायल
रुद्रप्रयाग बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतूडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार 3 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 अन्य घायल बताये जा रहे हैं ।घटना आज सुबह की है , जब पुलिस लाइन रतूडा के पास एक कार संख्या UK 07 डीएस 5845 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 3 लोगों को SDRF व DDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है बताया जा रहा है कि चालाक अलकनंदा नदी में गिरी गाड़ी के अंदर ही फंसा हुआ है ,सभी कार सवार एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो देहरादून जा रहे थे , एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें सर्च अभियान में जुटी हुई है । दुर्लभ पहाड़ी रास्ते और नदी में बहुत ज्यादा पानी होने की वजह से रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें हो रही है राहत बचाव कार्य जारी है ।