खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

मालिकाना हक न मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी–दीपक


हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए जन जागृति अभियान के तहत मित्रपुरम कॉलोनी दमुआढुंगा में बैठक व जनसंपर्क किया गया। कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को अधिसूचना जारी कर कांग्रेस शासन में 20 दिसंबर 2016 को जारी अधिसूचना जिसमें सर्वेक्षण व अभिलेख क्रियाओं को शुरू करने का आदेश किया था में रोक लगाकर मालिकाना हक छीनने का काम किया।
दीपक बल्यूटिया ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पूरे प्रकरण के बारे में बताने के साँथ-साँथ उनके अधिकारों के बारे में सजग किया जा रहा है ताकि कोई गुमराह ना कर सके।
मालिकाना हक ना होने से जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोग केंद्र व राज्य की लाभकारी योजना का लाभ नही ले पा रहे है, और ना ही उनको स्थाई प्रमाण पत्र व जाती प्रमाण पत्र मिल पा रहा है, ऊपर से बिजली कनेक्शन के नाम पर तिगुना मार्जिन वसूला जा रहा है।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जब तक जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा के लोगों को मालिकाना हक नही मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!