मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिया एक महीने का अल्टीमेटम ,धरातल पर उतरे सरकार की योजनाएं !
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने शासन से जुड़े सभी अधिकारियों को सभी योजनाओं को पूरा करने हेतू एक महीने का समय दिया है , वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तमाम योजनाओं की स्वीकृति के लिए एक माह के भीतर पत्रावली प्रस्तुत करें , आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त तक सभी विभागों के अधिकारी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करवा लें इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है , उत्तराखंड में आने वाले 6 महीने बाद चुनाव होने हैं इसलिए मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कोई भी योजना अधूरी ना रहे जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा बनाई गई हैं सब धरातल पर उतरनी चाहिए आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है ।