खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने नेता जी को दौड़ाया , खूब हुई धक्का मुक्की वीडियो वायरल

रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन व विशाल रैली निकाली गई ,वही तीर्थ पुरोहितों की रैली का समर्थन करने पहुंचे भाजपा नेता पंकज भट्ट को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा , तीर्थ पुरोहित इतने आक्रोशित थे कि बीजेपी नेता को मकान की छत पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ी , स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी नेता के साथ हाथापाई भी की , तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भाजपा नेता पंकज भट्ट द्वारा तीर्थ पुरोहितों की रैली को विफल करने के लिए अपनी गाड़ी को सड़क पर लगाया गया था, काफी देर तक गाड़ी नही हटाई गई तो तीर्थ पुरोहित गुस्से में आ गए ।दरअसल बीते 32 दिनों से तीर्थ पुरोहितों व केदार घाटी के लोगों का धरना प्रदर्शन चल रहा है आज इसी आंदोलन को लेकर उखीमठ बाजार से तहसील तक तीर्थ पुरोहितों की आक्रोश रैली थी
बीजेपी नेता पंकज भट्ट ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की मांगे जायज हैं सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है केदारघाटी के लोग रोजगार न होने से भुखमरी की कगार पर हैं क्योंकि उनकी आर्थिकी का जरिया तीर्थाटन है यदि तीर्थ यात्रा ही नही होगी तो उनका रोजगार कैसे चलेगा , बीजेपी नेता पंकज भट्ट कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के करीबी माने जाते हैं , कैसे भाग खड़े हुए नेता जी देखिए वीडियो…

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!