खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

जब  संतान होने पर छिन गई जनप्रतिनिधि की कुर्सी, जानिए क्या है मामला

सभासद निर्वाचित होने के बाद तीसरी संतान को जन्म देना इस सभासद को भारी पड़ा | जानकारी के अनुसार लक्सर नगर पालिका के वार्ड चार की महिला सभासद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद  शासन स्तर से कार्रवाई की गई। जिसके बाद शहरी विकास विभाग के सचिव की ओर से सभासद की सदस्यता समाप्त करने के आदेश जारी किए गए।

जांच रिपोर्ट  के बाद जिलाधिकारी ने शासन को कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी, लेकिन बीते कई माह से मामला शासन में लटका  था। अब मामले में शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेष बगोली ने सभासद नीता पांचाल की सदस्यता समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद वार्ड संख्या चार की सभासद की सदस्यता शासन से समाप्त हो गई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!