लालकुआं के एक होटल में मिली महिला की लाश , इलाके में सनसनी
लालकुआं के एक होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी है , मृतक महिला की पहचान वीआईपी गेट निवासी हेमा के रूप में हुई है ,महिला के 2 बच्चे भी बताए जा रहे हैं , महिला होटल में कैसे पहुंची इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है ,महिला के साथ होटल में रुके व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है महिला के परिजनों के अनुसार 2 दिन पूर्व ही महिला अपनी मां से मिलने के लिए उनके घर आई थी फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ।