खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

भारत सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल केंद्र द्वारा भीमताल ब्लॉक के रानीबाग राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर एक सांस्कृतिक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें ग्राम सभा के लोगों ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल में कार्यरत अधिकारी कलाकार व सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण, स्वच्छ भारत , एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत, जननी सुरक्षा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक नृत्य गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया , ग्राम सभा के लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है और प्रश्नोत्तरी प्रोग्राम में प्रतिभाग कर पुरुस्कार भी जीते , कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मास्क भी वितरण किए गए , कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने कहा की विभाग के अपर महानिदेशक श्री आर पी सरोज, सहायक निदेशक डॉक्टर संतोष आशीष, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश सिन्हा के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है l

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!