अधर में बच्चों का भविष्य , सुध लेवा कोई नही

गंगोलीहाट विधानसभा के ग्रामपंचायत हनेरा लग्गा रोल में एक मात्र प्राथमिक स्कूल लवेचट्टासोड़ है, इलाके में मात्र प्राथमिक स्कूल होने की वजह से छात्र छात्राये आगे की पढ़ाई नही कर पा रहे हैं, आगे की पढ़ाई के लिए या तो 11 किमी दूर गंगोलीहाट जाना पड़ रहा है या तो पवाधार 6 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है, जंगल का रास्ता होने से औऱ रास्ते मे मनारगड़ नाला पड़ने की वजह से मार्ग कई दिनों तक बाधित रहता है जिससे बच्चे स्कूल नही पहुंच पाते, ग्रामीणों ने इस इलाके में सरकार से ध्यान देने की अपील की है, यही नही सरकार से जूनियर हाइस्कूल देने की मांग की है, तांकि बच्चो का भविष्य खराब ना हो, ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षा ब्यबस्था की ऐसे हालातो के चलते बच्चो का भविष्य अधर में लटक रहा है, इस मामले में इलाके के ग्रामप्रधान राजेन्द्र सिंह ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को एक पत्र भी लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है की इस इलाके में या तो जूनियर हाइस्कूल खोला जाए या तो एक मात्र प्राथमिक स्कूल लवेचट्टासोड़ का उच्चीकरण किया जाये तांकि बच्चो का भविष्य बन सके, ग्राम गवासीकोट के स्थानीय निवासी औऱ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चन्द्र ने बच्चो के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों से आह्वान किया कि यदि सरकार उनकी इस मांग पर विचार नही करती तो जल्द ही आंदोलन शुरू किया जायेगा क्योंकी वे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नही होने देंगे।